मोहम्मद इरशाद बताते हैं कि उनकी चार पीढ़ियां कांवड़ बना रही हैं। उनके दादा अब्दुल गफूर अहमद, पिता निसार अहमद, ताऊ बाबू भाई भी अपने जीवनकाल में कांवड़ तैयार करते रहे। उनकी इस परंपरा को उनके अलावा परिवार के अन्य सदस्य उनका (18) वर्षीय बेटा अरशान अहमद, मां सलमा खातून, बहन निशात अंजुम, पत्नी परवीन मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं। बताया कि उनके ताऊ की बाबू भाई कांवड़ वाले के नाम से ही पहचान है। उनका स्वर्गवास 2012 में हो गया था। जबकि पिता निसार अहमद की 2017 में मौत हो गई।