1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सामान को भेजने के लिए रेलवे नहीं लेगा कोई शुल्‍क

केरल बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए रेलवे कोई पैसा नहीं लेगा। कोई भी पीड़ितों के लिए फ्री में राहत सामग्री रेलवे द्वारा भेज सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 21 Aug 2018, 3:26 PM IST

moradabad

इस सामान को भेजने के लिए रेलवे नहीं लेगा कोई शुल्‍क

मुरादाबाद: केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब रेलवे ने भी पहल की है। जिसके तहत केरल बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए रेलवे कोई पैसा नहीं लेगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड की डायरेक्टर ट्रैफिक कमर्शियल(आर) शिल्पी विश्नोई ने सभी रेल मंडलों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति संगठन बाढ़ पीड़ितों के लिए फ्री में भोजन या अन्य राहत सामग्री रेलवे द्वारा भेज सकता है। उससे कोई शुल्क रेलवे नहीं लेगा।

Janmashtami 2018: 2 सितंबर को है कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, संतान की उन्‍नति के लिए करें ऐसे पूजा

रेलवे ने शुरू की तयारी

डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने जानकारी दी है कि आदेश मिलते ही कमर्शियल विभाग को राहत सामग्री से शुल्क न लेने व अन्य तैयारी करने को कहा गया है। इसमें जो भी राहत सामग्री भेजना छटा है उसे सम्बंधित जिले के जिलाधिकारी या कमिश्नर को भेजना होगा। इन्हीं नाम से बुकिंग होगी। ताकि प्रभावित लोगों तक जरूरत का सामान पहुंच सके।

Asian Games 2018 :किसान का बेटा गुब्बारों पर लगाता था निशाना, एशियन गेम्स में सोने पर लगाया निशाना, जाने, सौरभ के बारे में कुछ interesting बातें

अतिरिक्त बोगी लगेंगी

राहत सामग्री फ्री में भेजने का आदेश मिलते ही रेल अधिकारीयों द्वारा आशंका जताई गयी है कि कई जगह सामग्री ज्यादा हो सकती है इसलिए रेलवे माल अधिक होने पर अतिरिक्त बोगी भी लगाएगा। इसको लेकर भी तैयार रहने को कहा गया है। राहत सामग्री 31 अगस्त तक फ्री बुक हो सकेगी।

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के इन जिलों में जल्द दौड़ेगी रैपिड रेल

केरल में लाखों लोग प्रभावित

यहां बता दें कि इन दिनों केरल में भीषण बाढ़ आई हुई है। समूचे राज्य में हजारों करोड़ का नुकसान का साथ हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र द्वारा वहां राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। लोगों को बाढ़ ग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। केरल में लोगों को भोजनं पानी के साथ कपड़े बर्तन हर रोजमर्रा की जरुरी चीजों से जूझना पड़ रहा है। इसी के तहत ही रेलवे ने देश के अलग अलग इलाकों से फ्री में राहत सामग्री पहुंचाने का बीड़ा लिया है। जिसके लिए सभी रेल अधिकारीयों को आदेश दिए गए हैं।