1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच फीट गहरे सीवर में गिरने से मजदूर की मौत,जांच के आदेश

कटघर थाना क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब एक मजदूर की सीवर लाइन के मेन हौल में गिरकर मौत हो गयी ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 23 May 2018, 2:30 PM IST

moradabad

पांच फीट गहरे सीवर में गिरने से मजदूर की मौत,जांच के आदेश

मुरादाबाद: मंगलवार देर रात शहर के कटघर थाना क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब एक मजदूर की सीवर लाइन के मेन हौल में गिरकर मौत हो गयी । वहीँ मजदूर को बचाने के लिए सीवर में उतरे दो और मजदूरों की हालत बिगड़ गयी उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मजदूर की मौत की खबर सुनकर सीवर का काम कर रहा ठेकेदार मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मजदूर के परिजनों ने काफी देर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि लापरवाही के चलते जान गयी है। उधर सीवर लाइन में मजदूर की मौत के बाद जल निगम के जीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

भाजपा राज में तलाक को लेकर सामने आया यह अनोखा केस, अब भटकने को मजबूर

उपचुनाव में विपक्ष हुआ और मजबूत, इस पार्टी ने भी किया समर्थन का ऐलान, बीजेपी की जीत पर संशय

ये कम्पनी डाल रही है सीवर लाइन

दरअसल शहर में इन दिनों एल एंड टी कंपनी द्वारा सीवर लाइन डाली जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार रात मूंडापाण्डेय निवासी मजदूर रिजवान पंडित नगला की साईट पर काम कर रहा था। यहां कई जगह में मेनहौल खुले हुए हैं। काम करते वक्त अचानक रिजवान खुले मेनहौल में गिर गया। उसे बचाने मेनहौल में घुसे दूसरे मजदूर भी बेहोश हो गए,उन्हें किसी तरह निकाला गया। जहां से उन्हें अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब पौने दो घंटे बाद रिजवान को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि सीवर में गैस से घुटन के चलते मजदूर की मौत हुई है।

जंगल से निकलकर गांव में पहुंच गया हाथी, इसके बाद जो हुआ...

यूपी के इस स्कूल में रात होते ही वाॅर्डन आैर दरोगा खेलते है भूत-भूतनी का ये खेल

ठेकेदार हुआ फरार

वहीँ मजदूर की मौत की खबर से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गयी। हैरानी तब हुई जब काम करा रहा ठेकेदार मौके से फरार हो गया। उधर अब जल निगम के जीएम महेंद्र कुमार ने पूरे मामले की जांच कर कार्यवाई की बात कही है।

दुष्कर्म के आरोपी दो भाइयों को पकड़ने गर्इ पुलिस की एेसी हुर्इ फजीहत, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

मुठभेड़ से फिर थर्राया यूपी का यह शहरः पुलिस ने दो बदमाशों को किया पस्त

चार साल पहले भी हो चुका है हादसा

यहां बता दें कि करीब चार साल पहले भी शहर के इंद्रा चौक इलाके इसी तरह सीवर लाइन में चार युवकों की मौत हो गयी थी। तब भी यही कम्पनी काम कर रही थी। उस समय लापरवाही के चलते कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। लेकी अब दोबारा से फिर वाही कम्पनी शहर में सीवर डाल रही है। लगभग हर जगह मेनहौल खुले ही हैं। जिनसे कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है।