7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस शहर में जज को वकील ने ही दे दी धमकी, और फिर जो हुआ …..

आरोपी वकील ने फर्जी सिम के जरिये फोन से जज को धमकी दी थी यही नहीं उसने धमकी भरा पत्र भी जज को भेजा था।

2 min read
Google source verification
moradabad

यूपी के इस शहर में जज को वकील ने ही दे दी धमकी, और फिर जो हुआ .....

मुरादाबाद: शहर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने जज को धमकी देने वाले वकील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वकील ने फर्जी सिम के जरिये फोन से जज को धमकी दी थी यही नहीं उसने धमकी भरा पत्र भी जज को भेजा था। जिस पर जज ने सिविल लाइन पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया । जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी वकील के साथ उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।

सामने आया सपना चौधरी का नया वीडियो, देखकर आप भी करेंगे कमेंट

जज ने की थी शिकायत

एसीजेएम छह अवनीश कुमार ने बुधवार को सिविल लाइन पुलिस से शिकायत की थी कि उनके सरकारी नम्बर पर अज्ञात नम्बर से धमकी आ रही है। साथ ही एक धमकी भरा पत्र रजिस्टर्ड डाक से उनके पास भेजा गया। मामला जज से जुड़ा होने के चलते पुलिस फौरन ही हरकत में आई और तफ्तीश शुरू की। जिस पर पुलिस ने आज दोपहर आरिफ नामक युवक को गिरफ्तार कियब जोकि वकील भी है। उसका साथी संभल निवासी खुर्शीद अनवर जिसने फर्जी सिम उपलब्ध कराया था पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

मेट्रिमोनियल वेबसाइट से कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसा बड़ा कांड, पड़ जाएंगे लेने के देने

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

इंस्पेक्टर सिविल लाइन अजित सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वो सिम भी बरामद हो गया है। जिससे धमकी दी गयी है। इनके खिलाफ खुद एसीजेएम छह अवनीश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिससे तफ्तीश के दौरान इनके नाम सामने आये। फ़िलहाल इनका चालान कर जेल भेजा जा रहा है। आरोपी कई दिनों से धमकी दे रहा था।

योगी की एंटी रोमियो स्क्वायड है गायब, इस बेटी ने मनचलों से परेशान होकर उठाया यह खौफनाक कदम

बना चर्चा का विषय

वहीँ उधर जज को धमकी वो भी एक वकील द्वारा देने का मामला पूरे दिन जनपद कोर्ट में चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले पर बार पदाधिकारियों की राय नहीं मिल पायी है। उधर ये भी नहीं पता चल सका है कि आखिर वकील ने जज को धमकी क्यों दी।

'अटल जी' की रैली के बाद इस सीट पर पलट गया था पासा और पहली बार खिला था कमल

हर कोई हैरान

इसके साथ ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर जज को भी अगर धमकी मिल सकती है तो लोगों में कानून का भय किस कदर है। बीते कई वर्षों में ये इस तरह का पहला मामला है जब किसी वकील ने जज को धमकी दी हो।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग