मुरादाबाद. नगर निकाय चुनाव आचार संहिता के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने नामांकन की तैयारियां शुरू करली हैं। मुरादाबाद में तीसरे चरण में मतदान 29 नवम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चार नवम्बर से शुरू होगी। कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन के कोर्ट को मेयर के लिए नामांकन कक्ष बनाया गया है। इस दौरान भीड़ की संभावना को देखते हुए पूरे परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव और एडीएम सिटी कमलेश कुमार सिंह ने पूरे परिसर का मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थों को बैरीकेडिंग के दिशा-निर्देश दिए, ताकि कोई भी नेता अपने परिसर में शक्ति प्रदर्सन नहीं कर पाए।