11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: तीन दिन से गायब था युव​क, अब खंडहर में ​मिला शव

ऐसे मिला युवक का शव, हो सकता है खुलासा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 29 Dec 2016, 8:14 PM IST

dead body

dead body

बिजनौर। तीन दिन से लापता चल रहे गायब युवक का शव मिल गया है। अज्ञात कारणों से पिछले 3 दिनों से गायब चल रहे मोहल्ला पीर का बाजार निवासी वासिल (22) पुत्र अली हुसैन का शव गुरुवार को मोहल्ला हयात नगर स्थित एक खण्डरनुमा मकान से मिला। उधर गायब मृतक का शव मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तालाश में जुट गई है।


पिछले 3 दिनों से मृतक घर से बिना बताए गायब था। जिसकी बुधवार स्थानीय थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गयी थी। जिसकी बुधवार को ही थाने में गुमशुदगी दर्ज भी कर ली गई थी। गुरुवार की सुबह पुलिस को सुचना मिली कि शुगर मिल के समीप एक खण्डरनुमा मकान से कोई पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा वहां शव पड़ा है।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने वालों को बुलाकर शिनाख्त कराई गई तो वासिल पुत्र हुसैन निवासी पीर का बाजार थाना स्योहारा के रूप में हुई। शव देखने से लगता है की हत्या से पहले मृतक और आरोपियों में जमकर मारपीट हुई और हत्या सर पर ईंट मार कर की गयी। घटना स्थल पर दीवारों पर खून के निशान हत्या में प्रयोग हुई ईंट भी मिली। मृतक के पिता की ओर से दो लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने दोनों नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।