26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी शताब्दी से भी तेज दौड़ेगी ये लोकल ट्रेन,इतनी होगी स्पीड,इस शहर में शुरू हुआ ट्रायल

मुरादाबाद रेल मंडल में रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन की ओर से संयुक्त रूप से आधुनिक मेमू का गुरुवार से ट्रायल किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 1 Nov 2018, 6:30 PM IST

moradabad

राजधानी शताब्दी से भी तेज दौड़ेगी ये लोकल ट्रेन,इतनी होगी स्पीड,इस शहर में शुरू हुआ ट्रायल

मुरादाबाद : रेलवे लगातार यात्री सुविधाओं इजाफा कर रहा है, साथ भी लगातार आधुनिकता और तकनीक से रेल को लैस कर रहा है। इसी के तहत ही अब अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ट्रेनों का ट्रायल भी किया जा रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल में रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन की ओर से संयुक्त रूप से आधुनिक मेमू का गुरुवार से ट्रायल किया गया। ये रेल कोच फैक्ट्री चेन्नई ने मेट्रो की तर्ज पर आधुनिक मेमू तैयार की है। इसे इलेक्ट्रानिक सिस्टम द्वारा संचालित किया जाएगा, जबकि वर्तमान मेमू मैकनिकल सिस्टम से चलती है। आधुनिक मेमू को कम समय में रोका जा सकता है और चलाया जा सकता है। प्लेटफार्म से चलते ही यह ट्रेन 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। यही नहीं ट्रेन में सवार यात्रियों को झटका भी नहीं लगेगा। साथ ही बिजली की खपत भी कम होगी।

बेटे की शादी कर समधन के साथ रहने लगा 60 साल का बुजुर्ग, वृद्घा पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ये होगी स्पीड
डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि आज मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल आरडीएसओ की टीम को करना है, मंडल रेल प्रशासन सहयोग करेगा। ट्रायल 105 से 115 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाकर किया जाएगा।

पत्नी थी गन प्वाइंट पर तो शिक्षक ने बदमाशों को ऐसे सिखाया सबक कि छूट गए पसीने

ये है खूबियां
ट्रायल के बाद इस ट्रेन को बरेली सहारनपुर रुट पर चलाया जाएगा। जिससे लोकल यात्रियों को खासा फायदा होगा। ये ट्रेन पूरी तरह इंटरकनेक्ट है। साथ ही यात्रियों के लिये और भी कई तरह की सुविधाएं भी इस ट्रेन में शामिल हैं। इसके दरवाजे भी मेट्रो की तरह ऑटोमैटिक बंद और खुलेंगे। साथ ही लोको पायलट के लिए भी दोनों तरफ केबिन होंगे।

कभी मायावती के खास रहे इस आर्इपीएस के सहारे भाजपा दलित वोट बैंक पर करने जा रही सेंधमारी, कर ली है एेसी तैयारी

अब इसका होगा ट्रायल

इसके साथ अगले कुछ दिनों में पूरी तरह मेक इन इंडिया पर आधारित आधुनिक कोच से बनी टी 18 ट्रेन का ट्रायल भी मुरादाबाद रुट पर सबसे पहले हो रहा है। जबकि टैल्गो ट्रेन का भी सबसे पहला ट्रायल मुरादाबाद रुट पर हुआ था। स्थानीय रेल अधिकारियों के मुताबिक ये ट्रेन अगले सप्ताह तक मुरादाबाद पहुंच जाएगी।