Morabadbad Mayor Vinod Agarwal: मुरादाबाद BJP मेयर विनोद अग्रवाल PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करने अस्पताल गए थे। रक्तदान के लिए बेड पर तो लेटे लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने खून निकालने का प्रयास किया, नेताजी ने हाथ खड़े कर दिये। उन्होंने कहा कि, हम सिर्फ़ फ़ोटो खिंचाने आये थे। उसके बाद मेयर विनोद अग्रवाल (Mayor Vinod Agarwal) ने फ़ोटो क्लिक करवाई और बिना खून दिये निकल लिये।