27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad: बुर्का पहनी महिला से बीच सड़क पर अश्लील हरकत, CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत, पुलिस कर रही तलाश

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में बुर्का पहनी महिला के साथ युवक द्वारा की गई अश्लील हरकत का वीडियो सामने आया है। आरोपी ने पीछे से महिला को पकड़कर छेड़छाड़ की, जिसकी पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 4 Aug 2025, 7:33 PM IST

moradabad burqa woman molested on street cctv video viral police case

Moradabad: बुर्का पहनी महिला से बीच सड़क पर अश्लील हरकत | Image Source - Social Media

Moradabad Burqa Woman Molested on Street: यूपी के मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में तीन अगस्त को एक शर्मनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बुर्का पहने एक महिला जब सड़क से गुजर रही थी, तभी अचानक एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और अब यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पीछे से युवक ने किया हमला

घटना के वक्त महिला बाजार से कुछ सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह एक गली में पहुंची, एक युवक उसके पीछे से आया और बिना किसी चेतावनी के उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक महिला के साथ अश्लील हरकत करता है और वह खुद को बचाने के लिए छटपटाती है, चीखती है, लेकिन सड़क पर कोई तत्काल मदद के लिए सामने नहीं आता।

वायरल वीडियो से मचा बवाल

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। हजारों लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद मिल रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद नागफनी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि आरोपी की पहचान के लिए CCTV फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

जल्द होगी गिरफ्तारी

नागफनी थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। टीम गठित कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षित हैं? भरे बाजार में ऐसी हरकतें और फिर उसका खुलेआम वीडियो वायरल होना समाज की मानसिकता पर भी सवाल खड़े करता है। प्रशासन और समाज दोनों को इस दिशा में गंभीरता से सोचने की जरूरत है।