
मुरादाबाद: दुनिया भर में अपनी पीतल की चमक से पहचान बनाने वाला मुरादाबाद अब हवाई मार्ग से भी जुड़ने जा रहा है। जी हहां निर्यातकों की लम्बे समय से मांग और सरकार की छोटे शहरों को भी हवाई मार्ग से जोड़ने की मुहीम रंग लाई। चूंकि यहां हवाई पट्टी पहले से थी लिहाजा उम्मीद जताई जा रही थी कि अब हवाई सेवा जल्द ही शुरू भी हो जाएगी। जिसकी तैयारी भी जोरों पर थीं। शुक्रवार को स्थानीय अधिकारीयों और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ निजी कंपनियों ने मूंडापाण्डेय हवाई पट्टी का निरिक्षण कर ओके की रिपोर्ट दी है।
यह भी पढ़ें यूपी पुलिस के इस इंस्पेक्टर ने बचाई दो बच्चों की जान, अब हर कोई कर रहा सलाम, देखें वीडियो-
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अफसरों की पहले फेज में सिर्फ दो फ्लाइट ही रहेंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फ्लाइट की संख्या और दूसरे शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जा सकती है। कंपनी ने मुरादाबाद से लखनऊ का किराया दो हजार रुपये प्रस्तावित किया है। जिसे एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया से अनुमोदन का इंतजार है। दिल्ली का किराया एक हजार से 1200 रुपये के बीच प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि हवाई पट्टी पर मार्च तक विमान उड़ाने की व्यवस्था कराने के लिए कुछ निर्माण किए जाने हैं। इनमें हवाईपट्टी से मुख्य मार्ग तक फोरलेन, गैस्ट हाउस को भी अपग्रेड करने का एस्टीमेट शासन ने सोमवार तक मांगा है। उसी के बाद शासन स्तर से धनराशि रिलीज करा दी जाएगी।
देखें वीडियो
इस सबके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल से वाया मुरादाबाद लखनऊ और दिल्ली केबीच हवाई सेवा शुरू हो जायेगी। इसी के तहत ही केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्रालय से इस सेवा का लाइसेंस मिलने के बाद प्रदेश केविशेष सचिव नागरिक उड्डयन, हवाई सेवा शुरू करने वाली ट्रू जेट कंपनी के अफसरों की टीम ने भदासना हवाईपट्टी का जायजा लिया और उसे मिनी एयरपोर्ट में तब्दील करने के लिए लोक निर्माण और एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां बता दें कि तीन साल पहले मुरादाबाद में मिनी एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी मिली थी। लेकिन पिछली सरकार में जमीन खरीदने के लिए धनराशि भी मिली थी जो यहां के एयरपोर्ट की राशि इलाहाबाद चली गई। जिस कारण शहरवासी ख़ासा मायूस हो गए थे। पिछले साल केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्रालय ने मुरादाबाद में हवाई मार्ग से यात्रा करने वालों का सर्वे कराया। जिसमें पाया गया कि यहां एक्सपोर्ट जोन होने के कारण हवाई मार्ग से यात्रा करने वालों की संख्या अधिक है। ज्यादातर बायर्स, एक्सपोर्टस तथा अन्य लोग हवाई सफर करना चाहते हैं। उसी के बाद मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया।
निर्यातक राशिद खान ने कहा की ये मुरादाबाद के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। क्यूंकि अभी हमें फ्लाईट पकड़ने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। निश्चित रूप से यहां के कारोबार में उछाल के साथ स्थानीय स्तर पर और रोजगार मजबूत होंगे।
Updated on:
10 Feb 2018, 1:08 PM IST
Published on:
10 Feb 2018, 12:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.