3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कूड़े के ढेर से आ रही थी एेसी एेसी आवाजें, पास जाकर लोगों ने देखा तो उड़ गये होश

अब पुलिस कर रही है मामले की जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Feb 2018, 3:01 PM IST

garbeg

मुरादाबाद।जहां एक तरफ सरकार के कराेड़ो रुपये खर्च करने के साथ ही तमाम सामाजिक संगठन के लोग बेटी बचाआें-बेटी पढ़ाआें काे लेकर जागरुकता कैंप लगाने से लेकर गांव-गांव में जाकर लोगों को समझा रहे है। इसके बावजूद कुछ कलयुगी परिजनों की संकीर्ण मानसिकता खत्म नहीं हो रही है। एेसे ही मानसिकता के शिकार मुरादबाद के निवासी एक परिजनों ने अपनी छह माह की मासूम बच्ची को कूड़े के ढेर में डाल दिया। यहां कूड़े के ढेर से रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने बच्ची को उठाकर पुलिस आैर चाइल्ड लाइन को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची को एक दम स्वस्थ बताया गया है। पुलिस मासूम बच्ची के परिजनों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़े-बड़ी ख़बर: पूर्व बसपा विधायक पर लगा रासुका

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=xFM_vXJpB3w

इस जगह कूड़े के ढेर में मिली बच्ची

मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के भिकनपुर कुलवाड़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह कूड़े के ढेर से बच्चे की रोने की आवाजें सुनार्इ दी। मौके से गुजर रहे लोगों ने आवाजें सुनकर कूड़े के ढेर में देखा तो एक छह माह की बच्ची मिली। छह महीनें की इस मासूम बच्ची को उसके परिजन सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में फेंक कर फरार हो गये। शारीरिक रूप से स्वस्थ नजर आ रही बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगो ने बच्ची को कूड़े के ढेर से उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी-100 की पुलिस टीम बच्ची को अपने साथ अस्पताल लेकर गर्इ। जहां बच्ची को स्वस्थ्य परीक्षण गया। जहां बच्ची को स्वस्थ्य बताया गया है। साथ ही बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है।

यह भी पढ़े-मुख्यमंत्री की इस योजना से अब होगा निर्धन वर-वधु का विवाह

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=Jw9CoBKvavA

बच्ची को फेंकने वाले परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भिकमपुर के कुंदरकी थाना पुलिस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची के परिजनों का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए बच्ची को फोटों क्लिक कर आसपास के लोगों दिखाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो जल्द ही बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया जाएंगा। जिस परिवार ने भी यह कृत्य किया है। यह बहुत ही शर्मनाक है।

यह भी पढ़े-अक्षय कुमार पैडमैन तो उत्‍तर प्रदेश के इस जिले में रहती हैं पैडवूमेन

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=PWFcY1I9_Fk

बच्ची को गोंद लेने के लिए उठे सैकंड़ो हाथ

वहीं कूड़े के ढेर में मिली मासूम बच्ची को देख आसपास के लोग मोहित हो गये। इतना ही नहीं कर्इ परिवारों ने बच्ची को गोंद लेने के लिए गुहार लगार्इ है। उसके लिए सैकंड़ों हाथ खड़े हो गये है। लेकिन परिजनों के मिलने अन्यथा चाइल्ड लाइन आैर नियमों का पालन करने वाले ही परिवार को बच्ची को दिया जा सकता है।