3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MNS के अल्टीमेटम से डरे पाकिस्तानी कलाकार, फवाद, माहिरा आैर अली जफर ने छोड़ा भारत

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद कर्इ पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत छोड़ दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 28 Sep 2016, 10:42 AM IST

उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों की मुश्किलें बढ़ गर्इ है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद कर्इ पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत छोड़ दिया है।

एमएनएस के अल्टीमेटम के बाद फवाद खान, अली जफर आैर माहिरा खान ने भारत छोड़ दिया है। फवाद खान 28 अक्टूबर को दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'एे दिल है मुश्किल' में नजर आने वाले हैं। हालांकि उनकी टीम की आेर से ये दावा किया जा रहा है कि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसी कारण से पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में ही हैं।

शाहरुख खान की फिल्म 'रर्इस' में अभिनय कर रहीं माहिरा खान भी पाकिस्तान जा चुकी हैं तो वहीं मेरे ब्रदर की दुल्हन आैर तेरे बिन लादेन जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अली जफर भी भारत छोड़ चुके हैं। इसके साथ ही राहत फतह अली खान आैर इमरान अब्बास के भी गुपचुप भारत छोड़ने की खबर है। यही कारण है कि पाकिस्तानी मीडिया में इन कलाकारों के भारत छोड़कर आने की काफी चर्चाएं हैं।


उधर, इस मामले में बाॅलीवुड से कर्इ तरह की प्रतिक्रियाएं मिली है। जहां करन जौहर आैर अनुराग कश्यप ने सवाल उठाया है कि पाकिस्तानी कलाकारों को भेजकर हम क्या हासिल कर लेंगे? वहीं अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि पाकिस्तानी कलाकारों को उरी हमले की निंदा करनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन