डॉ. निजामुद्दीन की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनके परिवार के पांच सदस्यों को भी क्वारंटाइन किया गया था। प्रशासन ने ताजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सील कर स्टाफ को भी क्वारंटाइन के लिए भेज दिया है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादात 56 हो चुकी है, जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। वहीं, मंडल की बात करें तो यह आंकड़ा तीन मौतों का हो चुका है।