Moradabad Murder News: मुरादाबाद के थाना बिलारी के सहसपुर निवासी सोनू की हत्या आईटीआई छात्रा मेहनाज ने अपने भाई सद्दाम और उसके दोस्त रिजवान के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने गुरुवार को छात्रा, उसके भाई और भाई के दोस्त को गिरफ्तार कर मर्डर का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि सोनू ने छात्रा के फोटो खींच लिए थे और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक सोनू का सिर भी बरामद कर लिया।