अब तक 1883.96 लाख कुंतल गन्ने की पेराई
पूरे यूपी में 7 दिसंबर तक 1886.96 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हो चुकी है। इस पेराई सत्र में अब तक 187.73 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है। जिसमें मुरादाबाद मंडल में 434.78 लाख कुंतल गन्ना पेराई के बाद 44.88 लाख कुंतल चीनी तैयार हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में यह काफी अच्छी रिकवरी है। गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन दोनों में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा अच्छी स्थिति है। लखनऊ और सहारनपुर मंडल 9.97 प्रतिशत शुगर रिकवरी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गन्ना आयुक्त ने पत्रिका डॉट कॉम संवाददाता को बताया कि सात दिसंबर तक औसत चीनी रिकवरी (गन्ना पेराई व उत्पादन लाख कुंतल में) केे आंकड़े इस प्रकार हैं।