26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने इस सांसद का काटा टिकट, वजह है चौंकाने वाली

पार्टी हाई कमान ने भी अपनी मुहर लगा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 24 Feb 2019, 10:32 AM IST

moradabad

Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने इस सांसद का काटा टिकट, वजह है चौंकाने वाली

मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दीं हैं। सूबे में सपा बसपा गठबंधन की सीटें फाइनल होने के बाद अब भाजपा ने भी लोकसभा की 80 सीटों के लिए कसरत तेज कर दी है। इसमें कई वर्तमान सांसदों के टिकट काटने के साथ ही कई को नयी सीट से उतारने का खाका तैयार किया गया है। वेस्ट यूपी की अगर बात करें तो यहां से मौजूदा सांसद नेपाल सिंह का टिकट कटना पक्का है। जिस पर पार्टी हाई कमान ने भी अपनी मुहर लगा दी है। लेकिन अभी यहां से पार्टी को आज़म खान के मुकाबले कोई बड़ा नेता नहीं मिला है।

राष्ट्रवादी महिला संघ की अध्यक्ष फरहा फैज का बड़ा बयान, यहां पढ़ाया जा रहा आतंकवाद का पाठ, देखें वीडियो

कई बार रहे मंत्री
नेपाल सिंह भाजपा के पुराने नेताओं में हैं और कई बार यूपी में भाजपा की सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 2014 में वे रामपुर से सांसद चुने गए थे। लेकिन उस वक्त मोदी लहर में वे चंद वोटों से ही जीते थे। उनका टिकट काटने की मुख्य वजह पिछले दो साल से अधिक समय से उनका स्वास्थ्य खराब होना और उनकी उम्र जो करीब 80 साल के करीब है। यही नहीं वे मंडल के राजनीतिक कार्यक्रमों में भी कम ही दिख रहे हैं। पिछले साल शहर के पंचायत भवन में जब वेस्ट यूपी के सांसदों की बैठक हुई थी तो वे ड्रिप के साथ बैठक में पहुंचे थे।

Video: पुलवामा अटैक से गुस्साएं इन गांव वालाें ने उठाए हथियार, 1 मार्च काे कश्मीर कूच करने की तैयारी !
नहीं मिल रहा कोई चेहरा
नेपाल सिंह के बाद भाजपा को अभी स्थानीय स्तर पर कोई नेता नहीं मिल रहा है जो आज़म खान को पटखनी दे सके। इसलिए तलाश किसी बड़े चेहरे की है जो सीट बचा सके। क्यूंकि आज़म के साथ ही इस बार कांग्रेस से पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के चुनाव लड़ने की चर्चा है। जोकि भाजपा के लिए काफी चुनौती पूर्ण है।