28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: नमाज को लेकर बरेलवी और देवबंदियो में जमकर पथराव,कई घायल

बरेलवी समुदाय के लोग मंगलावर सुबह फजर की नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान देवबंदियों ने मौलाना द्वारा नमाज पढ़ाने को लेकर ऐतराज जताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 26 Sep 2018, 10:58 AM IST

moradabad

बड़ी खबर: नमाज को लेकर बरेलवी और देवबंदियो में जमकर पथराव,कई घायल

अमरोहा: जनपद के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव और झडप हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फ़ोर्स ने हल्का बल प्रयोग कर काबू किया। इस दौरान दो दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। वहीँ पुलिस ने 15 से 20 लोगों को हिरासत में भी लिया है। जबकि स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

अभी और गिरेगा तापमान, इतने दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

नमाज पढ़ने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत के गांव शादीपुर में बरेलवी और देवबंदी मसलक के लोग रहते हैं। बरेलवी समुदाय के लोग मंगलावर सुबह फजर की नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान देवबंदियों ने मौलाना द्वारा नमाज पढ़ाने को लेकर ऐतराज जताया। और तौर तरीकों को लेकर नाराजगी जाहिर की। यही नहीं नमाज पढ़ाने के लिए अपने फिरके के मौलाना को लेकर आ गए। और नमाज पढ़ाने पर अड़ गये। जिसको लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी,मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

सीएम योगी की तस्वीर से फेसबुक पर छेड़छाड़, लखनऊ तक मचा हडकंप

20 हिरासत में

इससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गयी। फौरन की पुलिस को सूचना दी गयी,जिस पर एसओ राजीव शर्मा भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों में से 20 को हिरासत में लिय है। जबकि कई घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया।

बड़ी खबर: यूपी के इस शहर में सांस लेना हुआ मुश्किल, देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर घोषित

फ़ोर्स तैनात

पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक अब गांव में शांति है, एहतियातन फ़ोर्स तैनात है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है। हिंसा भड़काने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी। साथ ही दोनों पक्षों की ओर से तहरीर भी ली गयी है उसके आधार पर भी जांच कर कार्यवाही होगी।

OMG ! एक करोड़ से भी ज्यादा है इस सांप की कीमत, इस शहर की पुलिस ने तस्करों को पकड़ा तो हुआ खुलासा

गांव में पसरा सन्नाटा

उधर एक ही समुदाय के दो वर्गों में संघर्ष के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। ज्यादातर पुरुष घरों से फरार हैं,घरों में महिलायें और बच्चे ही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में इससे पहले कभी इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। आज अचानक ही दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद ये स्थिति आ गयी।