26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्तार अब्बास नकवी का विवादित बयान, कहा- केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को है तिंरगा लेकर चलने का हक

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश में केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को ही तिरंगा लेकर चलने का हक है और किसी को नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 31 Oct 2017, 5:36 PM IST

naqvi said only BJP workers have the right to walk with tiranga

रामपुर। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को विवादित बयान देते हुए कहा, 'तिरंगे लेकर चलने का हक केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को है, किसी और को नहीं।' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेसियों ने आज तक तिरंगे का केवल अपमान ही किया है, इसलिए उन्हें तिरंगे लेकर चलने का कोई हक नहीं है। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती में हिस्सा लेने रामपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ने कहा देश भक्ति का जुनून केवल भाजपा में बचा है, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा देश का अपमान ही किया है।

आंतकवाद से देश डरने वाला नहीं

रन फॉर यूनिटी में शिरकत कर रहे केन्द्रीय मंत्री ने कहा आजादी के बाद पहली बार सरदार बल्लभ भाई पटेल के बाद देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेता मिला है, जो बिना झुके, बिना रुके हुए पूरे स्वाभिमान के साथ देश के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा रन फॉर यूनिटी जैसा आयोजन उन ताकतों को सचेत करने के लिए है जो इसे तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश एकता के साथ आगे बढ़ रहा है। इस देश की तरक्की और एकता को रोकने वाले संगठन अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं हो सकते हैं।

मददगार संस्थाओं को देना होगा लेखा-जोखा

यूपी के मदरसों में एनसीईआरटी की पढ़ाई लागू किए जाने पर नकवी ने कहा, ' जो भी मदरसे हैं या फिर शैक्षनिक संस्थान हैं, जिन्हें सरकार से मदद मिल रही है उन्हें अपना लेखा-जोखा देना ही होगा। सीएम योगी के फैसले का स्वागत करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि करीब 15 से 16 हजार मदरसों ने सरकार को अपना लेखा-जोखा दिया है। उनका कहना था कि धार्मिक शिक्षा के साथ मुख्य शिक्षा की पढ़ाई करने में कोई बुराई नहीं है। इस पहल में सभी को सहयोग करनी चाहिए। इस मौके पर नकवी की अगुवाई में तिरंगा लहराते हुए लोगों की भीड़ ने गांधी समाधि तक पैदल मार्च किया।