
राज बब्बर को जिताने के लिए इस रणनीति पर काम कर रही कांग्रेस, इस बड़े नेता ने किया खुलासा
मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चेहरे फाइनल होने के बाद अब जीत को लेकर रणनीति बनना शुरू हो गयी है। इसमें मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बाकि दलों से आगे निकलने की होड़ में है। जी हां इसी तर्ज पर बुधवार शाम राज बब्बर के मुरादाबाद से चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही पार्टी नेताओं ने जिताने के लिए डेरा डाल दिया है। पार्टी के वेस्ट यूपी प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज जिला कार्यालय पर मंडल भर के कार्यकर्ताओं से मंत्रणा की और जीत का मन्त्र दिया। वहीँ उन्होंने कहा कि न सिर्फ मुरादाबाद बल्कि हम आस पास की सभी सीटें जीतने आये हैं।
लोक सभा चुनाव से पहले पकड़ी गर्इ 25 लाख रुपये की अवैध शराब, पुलिस ने एेसे किया कब्जे में
जनता पर जताया भरोसा
पत्रकारों से बातचीत में नसीमुद्दीन ने राज बब्बर को पैराशूट प्रत्याशी बताने पर कहा कि अगर मुलायम सिंह यादव और नरेंद्र मोदी पैराशूट प्रत्याशी हो सकते हैं तो राज बब्बर जी भी हो सकते हैं। जनता को ऐतराज नहीं है ये सब बिना वजह की बातें की जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा बार सांसद कांग्रेस पार्टी से ही चुने गए। इसलिए इस बार भी जनता उन्हें चुनेगी।
बड़ी खबरः कैराना लोकसभा सीट को लेकर भाजपा के दिग्गजों ने शामली में डाला डेरा, देखें वीडियो
साधा निशाना
वहीँ उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छोटे छोटे शहरों में मेडिकल कॉलेज और सरकारी यूनिवर्सिटी बन गयी। क्या मुरादाबाद के लोगों के लिए सरकार के दिल में कोई जगह नहीं है। यहां लम्बे समय से इसकी मांग हो रही है। कोई सुनवाई नहीं, जबकि ये वक्त की जरूरत है।
लगातार कर रहे दौरा
यहां बता दें कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी लगतार इस इलाके में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर माहौल भांपने में लगे हैं। अब उम्मीदवारों के ऐलान के बाद ये तैयारी और तेज हो गयी है।
Published on:
14 Mar 2019, 8:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.