मुरादाबाद: जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में हाईवे पर खनन कर भाग रहे मिट्टी से लदे डंपर ने शुक्रवार देर रात कक्षा नौ के छात्र को कुचल दिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ की और हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुजकर हटाया जिसके बाद मुश्किल मामला शांत हुआ। पुलिस ने शनिवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।