मुरादाबाद: कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है, ऐसे में खाने-पीने के सामानों को लेकर लोगों को किल्लत देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिसमें सब्जी-फल और जरूरत का सामान भरकर अब डोर टू डोर वैन का इंतजाम किया है। जिसे आज मंडी समिति से रवाना किया गया है। जो गली मोहल्लों में जाकर लोगों को तय कीमत पर सामान उपलब्ध करवाएंगे। वहीँ आज लॉकडाउन के दूसरे दिन शहर में कुछ कम भीड़ देखने को मिली। साथ ही पुलिस ने भी भीड़-भाड़ रहने वाले इलाकों में सख्ती बढ़ा दी है।