26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में अपराधियों पर अब कहर बनकर टूटेगी पुलिस, 606 सब इंस्पेक्टर पुलिस में शामिल

पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में इन सब इन्पेक्टर्स का प्रशिक्षण आज पूरा होने पर पासिंग आउट परेड आयोजित की गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 1 Nov 2018, 11:44 AM IST

moradabad

यूपी में अपराधियों पर अब कहर बनकर टूटेगी पुलिस, 606 सब इंस्पेक्टर पुलिस में शामिल

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में आज 606 सब इंस्पेक्टर और शामिल हो गए। जी हां मुरादाबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में इन सब इन्पेक्टर्स का प्रशिक्षण आज पूरा होने पर पासिंग आउट परेड आयोजित की गयी। परेड की सलामी मुख्य अतिथि डीजी ट्रेनिंग गोपाल गुप्ता ने ली। उन्होंने सभी को भविष्य की शुभकामनायें देने के साथ ही कानून के राज कायम रखने के लिए भी कहा। एक साल तक चले प्रशिक्षण में इन्हें इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के प्रशिक्षण दिए गए। साथ ही अपने अपने क्षेत्र में विजयी होने वाले सब इन्स्पेक्टर्स को डीजी द्वारा पुरुष्कृत भी किया गया। इन्हें सीधे इनके तैनाती वाले जिलों में रवाना कर दिया गया है।

फाैजी की पत्नी ने युवक की हरकत पर सिखाया सबक तो युवकों ने उसके साथ किया ये काम, अब पुलिस जांच में जुटी

इतने दिन चला प्रशिक्षण

पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में 28 सितम्बर 2017 से 639 सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिग शुरू हुई। इसमें 75 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। एक साल तक चली ट्रेनिंग में इन्हें इनडोर आउटडोर के साथ ही क्राइम सीन, विवेचना, भीड़ नियंत्रण, साइबर क्राइम और फोरेंसिक जांच जैसे विषयों की ट्रेनिंग दी गयी है। इस दौरान 21 प्रशिक्षु फेल हो गए उनकी पासिंग आउट परेड बाद में आयोजित की जाएगी। आज 606 की परेड आयोजित की गयी।

Divya Rai
अचानक कोर्ट परिसर की छत पर चढ़ गई महिला और कहने लगी कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप

इन्होने मारी बाजी

इनडोर में प्रियंका सिंह व् आउटडोर में विजय गुरुदेव प्रथम रहे। पीटीसी में आयोजित परेड में इन सब इंस्पेक्टर्स के परिजन भी शामिल हुए। परेड के दौरान सभी भावुक नजर आये। वहीँ परेड की समाप्ति के बाद कुछ देर के लिए माहौल बेहद भावुक हो गया। क्यूंकि एक साल तक साथ रहने वाले अब सब अलग अलग जिलों में जो जा रहे थे।