1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभल: पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, ऑनर किलिंग का शक

प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके हुए मिले। दोनों आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। परिजनों को इस रिश्ते पर ऐतराज था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 20 May 2018, 4:59 PM IST

moradabad

संभल: पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, ऑनर किलिंग का शक

संभल: जनपद के गुन्नौर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही दोनों के परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। परिजनों को इस रिश्ते पर ऐतराज था। वहीँ युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। फ़िलहाल पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है। उसके बाद ही कार्यवाही होगी।

तेज-रफ्तार ट्रक ने कैंटर में सामने से मारी जोरदार टक्कर हुआ ये हाल, देखें वीडियो

कैराना चुनाव से पहले पुलिस ने राजनीतिक पार्टियों की उम्मीदों पर फेरा पानी, कर दिया ये बड़ा कांड

पेड़ पर लटके थे शव

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव कल्हा निवासी रामप्रकाश का बेटा सुरेश शनिवार को शाम अपने रिश्तेदार के गांव भुन्ना नगला गया था। देर होने के चलते रात में सुरेश गांव में ही रुक गया। रविवार को सुबह कुछ लोग खेतों की तरफ आए तो सड़क किनारे गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर युवक और युवती को लटकता देख शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। जानकारी होने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती की पहचान नीरज पुत्र डौली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में कर लिया। घटना की जानकारी होने पर प्रेमी युगल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर दोनों की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने को आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कुछ लोग इसे आत्महत्या भी बता रहे हैं। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

सरिये की वजह से 3 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, 43 लोग भी पहुंच गए सलाखों के पीछे, जानिए कैसे

यूपी के इस शहर में 'माॅर्निंग रेड' पड़ी तो पकड़े गए इतने बिजली चोर, हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ

युवक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

एएसपी पंकज पाण्डेय ने बताया कि आज ग्राम प्रधान द्वारा गुनौर कोतवाली को सूचना दी गयी थी,जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव पेड़ से लटके पाए गए। पहली नजर में घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। लेकिन युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसलिए इस मामले में जांच कर कार्यवाही की जायेगी।