26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती को सूने मकान में ले जाकर गंदा काम करने वाले को पंचायत ने सुनाई ऐसी सजा

युवक द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ की गई, लेकिन उसे यह करते ग्रामीणों ने देख लिया और मौके पर ही जमकर धुनाई कर डाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Jul 2018, 2:45 PM IST

molest

युवती को सूने मकान में ले जाकर गंदा काम करने वाले को पंचायत ने सुनाई ऐसी सजा

अमरोहा। योगीराज में आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। फिर भी योगी द्वारा बनाई गई एंटी रोमियो स्क्वायड का कोई अता-पता नहीं है। ताजा मामला गजरौला थाना क्षेत्र के गांव का है। जहां गांव के ही युवक द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ की गई, लेकिन उसे यह करते ग्रामीणों ने देख लिया और मौके पर ही जमकर धुनाई कर डाली।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस 'कनॉट प्लेस' को इस वजह से 3 दिन तक रखा जाएगा बंद, जानिये कितने का होगा नुकसान

इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि गांव के ही कुछ लोग थाने पहुंचे और आपसी विवाद की बात कहकर आरोपी को छुड़ा लिया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक पंचायत बुलाई, जिसमें युवक को पांच जूते मारकर गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया गया।

यह भी पढ़ें : यूपी की इस सीट पर मच सकता है सपा और बसपा में संग्राम

दरअसल, मामला 3 दिन पूर्व का है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय एक युवती गांव के ही मार्ग से गुजर रही थी। इसी बीच गांव के एक युवक ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया और एक सूने मकान में ले गया। जहां वह युवती से छेड़छाड़ करने लगा। उसे ऐसा करते कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन इस मामले में युवती पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई। इसके बाद थाने पहुंचे कुछ अन्य ग्रामीण एक ही बिरादरी का मामला बताते हुए समझौते की कहकर युवक को छुड़ा लाए। इसके बाद गांव में पंचायत जुड़ी। दोनों पक्षों के लोग बैठे। जिम्मेदार भी पहुंचे और लड़के को सजा देने पर विचार किया।

यह भी पढ़ें : विदेश से आयी थी बच्चाें को अंग्रेजी सिखाने, अब लौट रही हैं इनसे हिंदी सीखकर

पंचों ने एक राय होकर उसे पांच जूते मारे और गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। पंचों का कहना था कि यह फैसला इसलिए सुनाया गया, ताकि गांव में इस तरह की कोई दूसरी घटना नहीं घटे। अब पंचायत के इस फरमान के बाद से आरोपी गांव में दिखाई नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है क परिजनों ने उसे कहीं बाहर भेज दिया है। पंचायत का यह फरमान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार कर रही है।