11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव 2017: इनके पास हैं पीएचडी समेत आधा दर्जन प्रोफेशनल डिग्रियां, मांग रहे पार्षद का टिकट

पार्षद पद के इस दावेवार की डिग्रियां देखर चौंक जाएंगे आप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 28 Oct 2017, 8:12 PM IST

Nagar Nikay chunav

मुरादाबाद. प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए टिकट चाहने वालों की गहमागहमी बढ़ गई है। इसके साथ ही टिकट आवंटन को लेकर सियासी पार्टियों तक में हलचल तेज हो गई हैं। सभी संभावित उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर टिकट के लिए लॉबिंग में जुटे हुए हैं। कुछ ने तो महीनों पहले से फिल्डिंग शुरू कर दी थी। ऐसे ही एक संभावित पार्षद उम्मीदवार की होर्डिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये हैं मुरादाबाद के वार्ड 47 सागर सराय से खुद को भाजपा के संभावित पार्षद प्रत्याशी बता रहे है डॉ. गौरव श्रीवास्तव (एडवोकेट)। वैसे तो ये पार्षद पद के उम्मीदवार हैं। लेकिन, इन्होंने अपनी होर्डिंग पर जो डिग्रियां लिख रखी है। वह हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। पोस्टर में लिखी डिग्रियों के मुताबिक इनके पास पीएचडी, एलएलएम, एलएलबी, एमए एजुकेशन, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, बीएससी भी पास कर चुके हैं।
UP Election Commission के इस कदम से अब कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे गरीब !

शहर में बीते त्योहारों पर हर गली चौराहों पर संभवित मेयर समेत पार्षद पद के दर्जनों दावेदारों ने पोस्टर होर्डिंग टांग रखे थे। लेकिन, इनमें से एक होर्डिंग इन दिनों लोकल सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें भाजपा से खुद को वार्ड 47 सागर सराय से डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट संभावित प्रत्याशी बता रहे हैं। इन्होंने अपने पोस्टर के नीचे डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट की डिग्रियां पढ़ीं तो एकाएक हंसी छूट गई। डॉ साहब न सिर्फ नाम के साथ डाक्टर नहीं हैं, बल्कि डिग्रियों के भी डाक्टर मालूम पड़ रहे हैं। इस होर्डिंग में जनाब दिवाली, भाईदूज और गंगा स्नान की बधाई अपने क्षेत्रवासियों को दे रहे हैं। इस पर जो डिग्रियां लिखी हुई है, उसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि भाई इतनी डिग्रियां हैं तो बन्दा कोई मामूली नहीं होगा। अब लोगों और पार्टी की नजरों पर चढ़ता है या नहीं ये देखने वाले बात होगी।

यूपी निकाय चुनाव-2017: आचार संहिता लगते ही नेताओं के बैनर-पोस्टर का हुआ ये हाल

गौरतलब है कि अभी किसी भी दल ने मुरादाबाद में मेयर या पार्षद पद पर किसी को अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हालांकि, अगले दो या तीन दिनों में घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए उम्मीदवारी जताने में कोई भी दावेदार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। ये लोग दिन-रात टिकट के लिए नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। महानगर में कुल 70 वार्ड हैं, जिनमें मेयर समेत सभी पर चुनाव तीसरे चरण में 29 नवम्बर को होगा। फ़िलहाल टिकट के ऐसे तलबगार हर किसी की नजरों पर अपने अलग अंदाज के लिए जरूर टिक रहे हैं।