
चुनावों से पहले गांव के हर घर में ये चीज देकर पीएम मोदी ने बढ़ा दीं कांग्रेस की मुश्किलें
मुरादाबाद: ग्रामीण अंचल के लोगो को सस्ती दर पर पीएनजी गैस उपलब्ध कराने के लिये जनपद के कांठ में टोरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से क्षेत्र में सिटी गैस वितरण परियोजना शुरुवात की गयी। इस योजना की शुरुवात प्रधानमंत्री ने दिल्ली विज्ञान भवन से की। सांसद सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पूरी लोकसभा के लिये सौभाग्य है कि जब हमारी लोकसभा के कांठ ,ठाकुरद्वारा विधानसभा और अगवानपुर नगर पंचायत को इस परियोजना में चुना गया है।
ये रहे मुख्य अतिथि
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली विज्ञान भवन से सिटी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास किया। जिसको टोरंटो गैस कम्पनी के द्वारा मुरादाबाद के कांठ विधानसभा क्षेत्र में एलईडी के माध्यम से लोगो को दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कुंवर सर्वेश सिंह रहे।
ग्रामीण क्षेत्र को चुना
सिटी गैस वितरण परियोजना के तहत कांठ, ठाकुरद्वारा पर अगवानपुर क्षेत्र में बहुत तेजी के साथ गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। जिससे लोगो को गैस सिलेंडर के लिए नही तो इंतज़ार करना पड़ेगा और ना तो गैस बुक करवाने का झंझट करना पड़ेगा। लोगों को पाइप लाइन के माध्यम से घरों में सीधे गैस पहुचेगी। जो एलपीजी गैस सिलेंडर से सस्ती भी होगी साथ ही प्रदुषण मुक्त गैस लोगो की रसोई घर तक पहुचेगी।
ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर
ग्रामीण ऋषिपाल का कहना है कि जो सिटी गैस वितरण परियोजना में मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रो को चुना। अब स्वच्छ ईंधन पाइप लाइन के जरिये सीधे उनकी रसोई तक पहुंचेगा। साथ ही गैस सिलेंडर लेकर भटकने से तो मुक्ति और पूरी और सस्ती गैस बिना किसी रुकावट के उनको मिल सकेगी। ग्रामीण उदय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बहुत आभारी है जिन्होंने यह योजना शुरू की जिसके माध्यम से अब हमको गैस सिलेंडर के लिए भटकना नही पड़ेगा।
ये कम्पनी करेगी काम
मुरादाबाद में टोरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट एस एस शर्मा ने बताया कि कंपनी का इस क्षेत्र में 27 सीएनजी पम्प और एक लाख तीस हजार घरों तक पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य है। आज से हमारा सर्वे का काम शुरू किया गया है। बाद में वाहनों का आंकड़ा भी लिया जाएगा जिसके बाद क्षेत्र में सीएनजी पम्प भी खोले जाएंगे।
Published on:
22 Nov 2018, 9:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.