3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को बनाता था शिकार, अब चढ़ा पुलिस के हाथ

Highlights सरकारी नौकरी के नाम पर करता था ठगी कई लोगों को लगाया चूना लोगों ने पुलिस से की थी शिकायत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 30 Oct 2019, 7:45 PM IST

thag.jpg

मुरादाबाद: लाख कोशिशों के बाद भी बेरोजगारों को ठगने वालों पर लगाम नहीं लग पा रही है। कुछ ऐसा ही मामला मझोला थाना क्षेत्र में सामने आया है। जिसमें सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने कई लोगों से 25 लाख की ठगी कर ली। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंकेयरटेकर की हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तारी, मर्डर की बताई ये बड़ी वजह- देखें वीडियो

ये है मामला

बुद्धि बिहार निवासी रक्षपाल सिंह ने पुलिस से शिकायत की कि कई महीने पहले एक शादी समारोह में जितेंद्र कुमार निवासी मथाना असमोली जिला संभल से मुलाकात हुई। जितेंद्र पंवासा में सरकारी शिक्षक है। उसने बताया कि यूपी भर के डीआईओएस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अच्छी पकड़ है। शिक्षक की नौकरी लगवाने के नाम पर उसने सात लाख रुपए ले लिए। निर्धारित समय बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पैसे लौटाने की बात कही। इस पर वह लगातार सालों तक झांसा देता रहा। सोमवार को पता चला कि आरोपी जितेंद्र अपने साले के कांशीराम नगर स्थित घर पर है। योजनाबद्ध तरीके से उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जितेंद्र और उसके साले के खिलाफ मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ेंVideo: इस रिक्शा चालक के अंतिम संस्कार में पहुंचे आजम खान, योगी सरकार देगी पांच लाख और मकान

मास्टर माइंड की तलाश

पुलिस के मुताबिक आरोपी कई और लोगों से भी इसी तरह ठगी कर चुका है। इसके मास्टर माइंड की तलाश की जा रही है।