मुरादाबाद: छजलेट थाना पुलिस ने मोहित राणा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मोहित राणा पर आरोप है कि उसने जनपद रामपुर से छजलेट क्षेत्र में अपने पारिवारिक विवाद के संबंध में थाने आए ग्राम प्रधान सुमित चौधरी से थाना अध्यक्ष के नाम पर 20 हज़ार रुपये ले लिए। मोहित राणा इतना शातिर है, कि उसने चुनावी जनसभाओं के दौरान मुरादाबाद आये भाजपा के नेताओं के साथ अपने फोटो खिंचवा लिए। जिसको वो अपनी सोशल साइट फेसबुक व व्हाट्सएप पर डीपी लगा कर इस्तेमाल कर रहा था। जिससे लोग उसके झांसे में आ जाएं , और वो पुलिस अधिकारियों के नाम पर वसूली करता रहे।