मुरादाबाद: जनपद में अपराधियों में पुलिस का बिलकुल खौफ नहीं है, जी हां कुछ ऐसा ही मामला शहर कटघर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें डकैती डालकर बदमाश पुलिस के सामने ही भाग गये, मोर्चा लेने की बजाय पुलिस उलटे पैर भाग रही। यही नहीं थाना पुलिस ने पीड़ित से चोरी की तहरीर लिखवा ली, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की खासा किरकिरी हुई है। जिसमें अब जांच कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।