बैनर पर भाजपा के मेयर विनोद अग्रवाल, स्थानीय भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, सांसद कुंवर सर्वेश कुमार, राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी और एमएलसी जयपाल सिंह की तस्वीरें लगाई गई है और इन नेताओं के लापता होने की जानकारी दी गयी है। बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहें लोगों ने नेताओं के आवास पर जाकर प्रदर्शन करना चाहा तो पुलिस ने उनको रोक दिया जिसके बाद प्रदर्शन कर रहें लोग सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगें। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की।