1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नामांकन से पहले ही भाजपा सांसद का विरोध शुरू, ग्रामीणों के तेवर देख फूले हाथ-पांव

-अपनी मांगों को लेकर सजग हो उठे हैं -नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 27 Mar 2019, 8:41 PM IST

moradabad

नामांकन से पहले ही भाजपा सांसद का विरोध शुरू, ग्रामीणों के तेवर देख फूले हाथ-पांव

मुरादाबाद: लोकसभा में प्रत्याशियों के चेहरे सामने आने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं हैं। लोग चुनाव के मौके पर अब अपनी मांगों को लेकर सजग हो उठे हैं। इसी के तहत ही जनपद के अलग- अलग क्षेत्रों में सांसद द्वारा विकास कार्य न कराये जाने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है।जिसके बाद सांसद और उनके समर्थकों में हडकंप मच गया है।

VIDEO: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- यूपी में गठबंधन से पहले इतनी सीटें जीतने का था टारगेट, अब इसे बदल दिया
चुनाव में दिखते हैं नेता
थाना मूंढा पांडे क्षेत्र के गांव हिरन खेड़ा के ग्रामीणों ने आज रोष जताते हुए कहा, कि आने वाले लोक सभा चुनाव में कोई भी ग्रामीण मतदान नहीं करेगा। ब्लाक मूंढापांडे के गांव हिरन खेड़ा में एक ही मैन रोड है जो काफी समय से गड्ढों में तब्दील हुआ पड़ा है। जिसे देखने कोई भी पार्टी का नेता आज तक गांव हिरन खेड़ा नहीं पहुंचा है।

प्राचार्य ने पढ़ाया पाठ- मतदान है राष्ट्र का सबसे बड़ा पुण्य काम

चक्कर लगा कर थक चुके
ग्रामीणों के मुताबिक वे नेताओं व अधिकारियों की चौखट पर चक्कर लगा-लगाकर थक चुके हैं। जब विकास ही नही होता, तो किस बात का वोट। दो वर्ष पहले भी विधानसभा चुनाव में विरोध करने पर अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर चुनाव परिणाम के बाद सड़क बनवाने का वादा किया था। अब फ़िर चुनाव आ गये हैं, इस बार कोई वादा नही माना जायेगा।

सांसद ने नहीं ली सुध
वहीँ उधर ग्राम बहुरन मझरा कुरी के ग्राम वासियों ने लोकसभा चुनावों में वोट ना देने का ऐलान किया है। ग्राम वासियों का कहना है कि सांसद कुंवर सर्वेश सिंह द्वारा गांव में कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। सड़के पूरी तरह से जर्जर हालात में है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मजबूरन ग्राम वासियों को अब यह कदम उठाना पड़ रहा है लोकसभा चुनावों में वोट का बहिष्कार करते है।