मुरादाबाद: आखिरकार भाजपा ने नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर ही दी, जी हां गुरूवार देर रात जारी सूची में मुरादाबाद से राजपाल चौहान को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इस पद पर कई दिनों से पार्टी नेतृत्व माथा पच्ची कर रहा था। जिसमें पूर्व सांसद सर्वेश सिंह इस बार बाजी पूरी तरह हार गए। उनके धुर विरोधी कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी का करीबी राजपाल को माना जाता है। राजपाल चौहान इससे पहले ठाकुरद्वारा से 2014 में उपचुनाव और 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।