1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस दिग्गज कांग्रेसी नेता पर लगा अरबों के भ्रष्टाचार का आरोप, फिर मुश्किल में फंसी पार्टी

भाजपा और कांग्रेस के इन नेताओं पर आपस में मिलकर अरबों की सरकारी जमीन बेचने का लगा आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 13 May 2018, 4:43 PM IST

nawab kazim

रामपुर. सपा नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म खान ने रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के बेटे काज़िम अली खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया के सामने कांग्रेसी नेता के भ्रष्टाचार से जुड़े कागजात सौंपते हुए ने अब्दुल्लाह आजम ने कांग्रेस नेता व रामपुर के नवाबजादे नावेद मियां पर सरकार और रामपुर की आवाम के साथ बड़ा धोखा करने का आरोप लगाया है। अब्दुल्लाह आजम ने जो दस्तावेद प्रस्तुत किए हैं, उसके मुताबिक काज़िम अली खान ने श्रम विभाग की करोड़ों की जमीन ज़िले के तीन लोगों को बेच दी। आजम ने बताया कि इस सम्बन्ध में उनके खिलाफ एक केस सिविल लाइन में दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने काजिम पर कोठी खास बाग के अलावा तीन बड़े-बड़े भूखंडों को बम्बई के मीट फैक्ट्री मालिक को लिखा दी। अब्दुल्ला आज़म खान बता रहें हैं कि अरबों रुपए की जायदात का मामला देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीमकोर्ट में काज़िम अली खान उर्फ नावेद मियां के खिलाफ उनके फैमिली सदस्यों का ही चल रहा है। हालांकि, अभी कोई फैसला किसी के हक में नही आया है। बाबजूद इन्होंने करोड़ों की सम्पत्ति मुम्बई के एक कुरैशी को कई लाख रुपये लेकर मुआयदा वैय्य लिखा दिया ।

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के लिए उठाई आवाज तो दबंगों ने कर दिया ऐसा हाल

यह वीडियो भी देखें- खूनी हाइवे ने निंगली एक महिला सहित 4 लोगो की जिंदगी

भ्रष्टाचार से जुड़े प्रपत्रों को खंगालने से पता चलता है कि जमीन के इस खेल में कांग्रेस नेता नावेद मियां उर्फ काज़िम अली खान को भाजपा नेता का भी बड़ा साथ साथ मिला। इसके अलावा रजिस्ट्री ऑफिस के उप निबंधक भी इस खेल भी साफ दिखाई दे रहा है। उप निबंधक ने मुआयदा वेयय में लिखा है कि मैं नूरमहल कालोनी में बेगम नूरबानो के यहां आया, जहां पर मैंने बीजेपी नेता फूल की मौजूदगी में मैंने बम्बई के एक फैक्ट्री मालिक के नाम ....रुपये लेकर मुआयदा वैय्य किया।

यह भी पढ़ेंः घर में घुस गया योगी का नशेड़ी दरोगा, इसके बाद एक युवती संग जो किया उसने पूरे विभाग का झुका दिया सिर

आज़म अब्दुल्ला स्वार टांडा से विधायक हैं, इन्होंने पहली बार में ही अपने राजनीत प्रतिद्वंदी काज़िम अली खान उर्फ नावेद मियां को हराया है । कम उम्र को लेकर अब्दुल्ला आज़म भी चर्चाओं में हैं। उनके खिलाफ काज़िम अली खान उर्फ नावेद मियां ने केस कर रखा है। इस में आरोप लगाया गया है कि अब्दुल्ला आज़म ने अपने पिता आज़म खान की मदद से अफसरों से मिलकर झूठे आयु प्रमाण-पत्र लगवाकर चुनाव लड़ा। अब देखना ये होगा कि शह मात के इस खेल में कौन जीतता है और कौन हारता है। लेकिन फिलहाल इन दोनों के बीच मे सियासत तेज हो गई है।