सूत्रों के अनुसार, 28 मार्च को सुबह तक कोटा थर्मल में बिजली उत्पादन 7550 मिलियन यूनिट पहुंच चुका है। वर्तमान में तीन यूनिट से 600 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। तीनों इकाइयां 24 घंटे में 60 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर रही है, एेसे में चार दिन में यह आंकड़ा 240 मिलियन यूनिट पहुंच जाएगा। यदि शेष बचे चार दिन में यह तीनों इकाइयां पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन करती रही तो चालू वित्तीय वर्ष में बिजली उत्पादन का आंकड़ा 7769 मिलियन यूनिट को पार कर 7800 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकता है। कोटा थर्मल का वर्ष 2014-15 में 7769 मिलियन यूनिट सबसे कम बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड है।