30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में रेप में नाकाम होने पर दबंग ने लड़की को छत से फेंका,आरोपी गिरफ्त से दूर

दबंग युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की,लेकिन कामयाब न होने पर उसे छत से धक्का दे दिया।
2 min read
Google source verification
rape

rape

संभल: सूबे में महिला सुरक्षा को लेकर भले ही कितने दावे किये जा रहे हों,लेकिन लड़कियों की सुरक्षा अभी भी न के बराबर और न ही अपराधियों में कानून का खौफ है। जी हां कुछ ऐसा ही मामला जनपद असमोली थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां रात में एक दबंग युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की,लेकिन कामयाब न होने पर उसे छत से धक्का दे दिया। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। छत से गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी है। फ़िलहाल पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

असमोली थाना क्षेत्र के कस्बा असमोली में एक किसान की नाबालिग बेटी रविवार रात को परिवार के घर के कमरे में सो रही थी। रात्रि करीब 12 बजे किसान की बेटी पेशाब के लिए घर के आंगन में बने शौचालय की तरफ जाने लगी। इसी बीच दीवार कूदकर घर में गांव का ही गुड्डू नामक युवक घुसा और उसने युवती को दबोच लिया युवक युवती का मुंह बंद करके जबरदस्ती छत पर ले गया। छत पर पहुंचकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने दुष्कर्म का विरोध किया और बचाव के लिए अपनी मां को आवाज लगाई तो उसे छत से फेंक दिया। जिससे वह घायल हो गई। युवक मौके से भाग गया। इसके बाद युवती ने आपबीती बताई।

युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया ने बताया की पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यहां बता दें घटना के बाद लगातार दो दिनों तक थाने के चक्कर काटने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग