मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ अनजान शख्स ने पोर्न वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति वहां आ गया तो आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है। आरोपी ने बच्ची को शादी समारोह में से बहला फुसला के ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।