2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कक्षा छह की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने किया बलात्कार, अमरुद लेने के बहाने घर में घुसा था

मुख्य बातें अमरुद के बाग की रखवाली कर रही थी छात्रा अमरुद खरीदने के बहाने घुसा था युवक पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 27 Jul 2019, 8:27 PM IST

moradabad

कक्षा छह की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने किया बलात्कार, अमरुद लेने के बहाने घर में घुसा था

मुरादाबाद: शहर के कटघर थाना क्षेत्र में पडोसी युवक ने गांव की ही एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त छात्रा अकेली थी। धोखे से बाग़ के अमरुद खरीदने के बहाने पहले घर में घुसा और फिर छात्रा के साथ रेप किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 25 जुलाई की है।

मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ बयान देना साध्वी प्राची को पड़ा महंगा

इस बहाने से घुसा
जानकारी के मुताबिक पीडित छात्रा गांव के ही स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। उसके माता-पिता छोटे भाई की दवा लेने के लिए डॉक्टर से पास गए थे। दादा पड़ोस के गांव में दावत में शामिल थे। पीडि़ता स्कूल से लौटी और अमरूद के पेड़ों की रखवाली कराने लगी। उसके घर में अमरूदों के पेड़ पर बंदर आ जाते थे, जो अमरूद से पेड़ों को नुकसान पहुंचाते थे। इसी बीच दोपहर दो बजे गांव का ही दीपू पीडि़ता के घर में दाखिल हुआ और अमरुद लेने के बहाने उसे बातों में ले लिया।

भाजपा के फायरब्रांड विधायक ने आजम खान को लेकर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो

दी ये धमकी
जब छात्रा ने बताया कि घर में कोई नहीं है और बाद में आना इस पर युवक ने उसे दबोच लिया और जबरन उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही किसी को न बताने की धमकी देकर गया। पीड़ित छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गयी।

पत्नी ने दूसरे पति के साथ मिलकर पहले पति को सरेआम इस तरह उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

जल्द होगी गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि छात्रा से रेप करने के आरोपित के खिलाफ मुकदमा लिखाकर कार्रवाई की जा रही है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।