18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी एक नाकाम मुख्यमंत्री उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए: राशिद अल्वी

मुख्य बातें कानून व्यवस्था को लेकर निशाने पर आये सीएम योगी कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने लगाया आरोप बताया नाकाम मुख्यमंत्री और इस्तीफा देने की मांग की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 24 Jul 2019, 11:01 AM IST

moradabad

योगी एक नाकाम मुख्यमंत्री उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए: राशिद अल्वी

मुरादाबाद: सूबे में हालिया सोनभद्र और संभल में हुई घटनाओं को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर योगी सरकार आ गयी है। जिसमें सूबे में सबसे खराब कानून व्यवस्था का दर्जा दिया जा रहा है। यही नहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इसके लिए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि योगी एक नाकाम मुख्यमंत्री हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। राशिद अल्वी मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में आये थे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में ये बात कही।

बाइक सवार बदमाशों ने मार्केटिंग मैनेजर पर बरसाई गोलियां, हालत गंभीर

कानून व्यवस्था फेल
उन्होंने कहा कि सोनभद्र में योगी सरकार नरसंहार रोकने में नाकाम रही। लेकिन, जब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने गई तो उन्हें रोका गया। संभल में दो पुलिस कर्मियों की हत्या कर अपराधियों के भागने की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। कहा कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा। उन्होंने प्रदेश का भविष्य अन्धकार में बताया।

Noida: मां ने मच्‍छर की वजह से 11 दिन की बच्‍ची को रख दिया जलती हुई अंगीठी पर

ये लगाया आरोप
पूर्व सांसद अल्वी ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार हैं वहां मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं। इसे दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया। कहा कि, भाजपा के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों ने देश में माहौल खराब किया है। रामपुर के सांसद आजम खां को भूमाफिया घोषित किए जाने के सवाल पर अल्वी ने कहा, रामपुर जाकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।