
राशिद अल्वी ने पीएम मोदी की मां को लेकर कह दी ये बात,आग बबूला हुए भाजपाई
मुरादाबाद: कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही युवा क्रांति यात्रा मुरादाबाद पहुंचते-पहुंचते फेल हो गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विरोध किया गया। तो वहीं जमकर धक्का-मुक्की भी की गई इस दौरान यात्रा जनसभा में तब्दील हुई तो जनसभा भी अपनी छाप नहीं छोड़ सकी और कुर्सियां तक खाली पड़ी रही। वहीं मंच से बोलते हुए मुरादाबाद पहुचे कांग्रेस के कद्दावर नेता राशिद अल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला बोला। अल्वी ने मां की देखभाल न कर पाने पर मोदी को खूब खरीखोटी बात सुनाई।
ये कहा
कांग्रेस के प्रवक्ता राशिद अल्वी ने आदाबाद में मंच से प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी अक्सर कहते हैं कि उनकी मां 10×10 के कमरे में रहती हैं, वो जब गुजरात में थे तब भी महलों में रहते थे और अब दिल्ली मे भी बड़े मकानों में रहते हैं। दस लाख का सूट पहनते हैं। लाखों का पैन जेब में रखते हैं, और मां को एक कमरे में छोड़ रखा हैं। उनकी देखभाल नही कर सकते। ये शर्म की बात हैं। ये देश के नौजवानों को क्या बताना चाहते हैं कि वो भी अपनी माओं के साथ ऐसा ही करे। अगर 2019 लोकसभा में भर से मोदी की सरकार या गई तो हम लोग ऐसे खड़े होकर भाषण भी नही दे पाएंगे। लोकतंत्र खतरे में हैं देश की हालत बहुत खराब है।
इससे की तुलना
राशिद अल्वी यही नही रुके उन्होंने भाजपा के नेताओ जा नाम लिए बिना ही कहा कि जब भाजपा के नेता जबान खोलते हैं तो जहर उगलते हैं।और जंगल में अजगर रहता हैं वो भी इन्हें देख कर शर्मा जाए कि इतना जहर हैं भाजपाइयों में।
Updated on:
25 Jan 2019, 5:28 PM IST
Published on:
25 Jan 2019, 5:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.