मुरादाबाद: शहर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में गुरूवार को उस समय अफरा तफरी मच गयी थी। जब एक प्राइवेट बाउंसर ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। यही नहीं कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ ही कई लोगों पर सरिया से हमला भी किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक पहले फिल्म एक्टर सलमान खान का बाउंसर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस जाल डालकर काबू में किया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे बरेली मेंटल हॉस्पिटल रेफर कर दिया।