27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता आजम खान बोले, कभी टोपी पहनने से इनकार करने वाले अब पढ़ रहे हैं कुरआन की आयतें

सपा नेता आजम खान ने पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर कही बड़ी बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 25 Sep 2018, 6:47 PM IST

Pm modi

'कभी टोपी पहनने से इनकार करने वाले अब पढ़ रहे हैं कुरआन की आयतें'

रामपुर. सपा नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मंगलवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कभी मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार करने वाले पीएम अब वोटों के लिए मस्जिद में जाकर कभी कलमा पढ़ रहे हैं तो कभी कुरआन की आयतें पढ़ रहे हैं। अब तो उन्हें मुस्लिम टोपी से भी परहेज नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यही छोटी दाढ़ी वाले जनाब कुछ साल पहले बड़ी दाढ़ी वाले से टोपी पहनने से इंकार कर रहे थे । यह तुष्टिकरण नहीं तो क्या है।

यह भी पढ़ें- RLD नेता के इस बयान से शिवपाल की पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में हड़कंप, देखें VIDEO

मुख्यमंत्री योगी पर किया करारा हमला
इसके साथ ही सपा नेता आजम खान ने अपने गृह जिले में रुके हुए विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बदलने के बाद रामपुर के विकास कार्यों का पैसा वापस करवा लिया गया है। सरकार के इसी रवैये की वजह से यहां विकास कार्य बंद हो गया है। विकास कार्य जिन्होंने बंद किए हैं, वह देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। इनसे बड़ा कोई गद्दार नहीं हो सकता। असली देशद्रोही यही है, जो राजनीतिक वजहों से जनहित के कामों को रोक रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः इस योजना का लाभ देने से पहले लोगों को सवा घंटे तक सुनाया गया पीएम मोदी का भाषण

रामपुर को मॉडर्न शहर बनाने का दिलाया भरोसा
इस मौके पर आजम खान ने कहा कि अगर सत्ता फिर से समाजवादी पार्टी के हाथ लगती तो मैं रामपुर को एक मॉडर्न शहर बना देता, लेकिन जो काम यहां चल रहे थे, वह इस सरकार ने बंद करा दिए । सड़कों का पैसा यहां से वापस करा लिया गया। पुलों का काम यहां रुकवा दिया गया। बैराज बनाने से यहां मना कर दिया गया । अल्पसंख्यक विभाग से बन रहे स्कूलों का काम रुकवा दिया गया। इसके अलावा गांव में लोहिया आवास बंद कर दिए और शहरों में आसरा आवास के निर्माण को भी बंद करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव के बाद शिवपाल को अब इस पार्टी ने दिया बड़ा झटका

प्रशासन के दिए काम जल्द पूरा कराने के निर्देश
सपा नेता आजम खान ने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि 15 दिन के भीतर अगर लालपुर डैम के पुल का सिलेब डलवाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई या फिर उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला तो वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कोसी नदी के पानी में खड़े होकर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रकट करेंगे। आजम खान ने कहा है कि पानी की धार तो काफी तेज है, लेकिन हम पानी में बह क्यों ना जाएं, लेकिन मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जरूर करेंगे। इसके लिए हम ने कमर कस ली है। आज़म खान ने आरोप लगाया कि रामपुर प्रशासन कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर रहा है। धारा 144 के के जरिए हमारे लोगों को यहां आने नहीं दिया जा रहा है।