
सीमा हत्याकांड मामले में आरोपी देवरानी और उसने प्रेमी को लेकर कई खुलासे हुए हैं। देवरानी सुधा ने पुलिस को बताया कि साहब मेरी जेठानी मुझे हमेशा चिढ़ाया करती थी। इसी बात से तंग आकर उसने हत्या को अंजाम दिया।
सीमा की हत्या करने वाली उसकी देवरानी और प्रेमी ने बताया, ‘साहब मेरी जेठानी मुझे हमेशा चिढ़ाया करती थी। इसी बात से तंग आकर उसने हत्या को अंजाम दिया। मेरे पेट मे जो बच्चा है वो लिटिल का है। मैंने कई बार खून का घूंट पी लिया। लेकिन उसने आखिरकार टॉर्चर से परेशान होकर मैंने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर हत्या कर डाली। मैंने ही अपने बॉयफ्रेंड से कहा था कि जेठानी का गला काटकर हत्या कर दो।
दरअसल ये मामला दरियापुर का है। लगभग 6 महीने पहले बिजनौर के रहने वाली सीमा की शादी सौरभ से हुई थी। शादी से ढाई साल पहले से उसका अफेयर लिटिल कुमार नामक शख्स के साथ चल रहा था। लिटिल अक्सर सुधा से मिलने ससुराल भी आया करता था। सुधा के घर वाले बाहर जाते ही वो लिटिल से मिलने आ जाती और चोरी-छिपे चल रही लव स्टोरी के बारे में सीमा को भनक लग गई थी।
आरोपी सुधा ने पुलिस को बताया, ‘जेठानी सीमा ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया था। वो मेरे लिटिल के संबंधों के बारे में जान गई थी। वो लगातार ताने देती रहती थीं और पति के कान भी भर रही थी कि तुम्हारे पेट में मेरे देवर का नहीं बल्कि यार का बच्चा पल रहा है।
लिटिल कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे के आस पास सुधा का पति, ससुर, जेठ और देवर खेत पर काम करने गए तो सुधा ने मुझे कॉल किया। उस समय सुधा की जेठानी गांव की दुकान पर सर्फ लेने गई थी तभी मुझे सुधा ने घर के अंदर बुलाया। इसके बाद सीमा के घर लौटने पर मैंने उसका गला काटकर मार दिया।
Updated on:
17 Oct 2024 03:55 pm
Published on:
17 Oct 2024 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
