30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़पति गठबंधन प्रत्याशी की पत्नी हथियारों की है शौकीन

करोड़ों की संपत्ति के मालिक है गठबंधन प्रत्याशी 50 लाख रुपये से ज्यादा की जूलरी है प्रत्याशी की पत्नी के पास  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 4 Apr 2019, 1:50 PM IST

sp

करोड़पति गठबंधन प्रत्याशी की पत्नी हथियारों की है शौकीन

मुरादाबाद. सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन (सैय्यद तुफैल हसन) ने गठबंधन से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। हसन मुरादबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी नामांकन कर चुके है। गुूरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है। जिला निर्वाचन अधिकारी की माने तो 45 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया है।

करोड़पति है प्रत्याशी

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमएस आैर एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले डॉ. एसटी हसन के पास लगभग चार करोड़ 50 लाख की चल-अचल संपत्ति हैं, जबकि उनकी पत्नी रिजवाना हसन के नाम पर बीस लाख रुपये की चल—अचल संपत्ति है। डॉ. हसन की बीते पांच सालों में ढाई लाख रुपये की इनकम बढ़ी है। उनके द्धारा निर्वाचन अधिकारी को दिए गए श्पथ पत्र में आईटीआर का ब्यौरा दिया है। डॉ. हसन के पास में 3 हथियार हैं, जबकि उनकी पत्नी रिजवाना भी हथियार रखती हैं।

2019 में डाॅ. हसन हैसियत

आयकर रिटर्न-692332, आमदनी-कृषि भूमि व चिकित्सा, डाॅ. हसन के पास नगदी-72980 रुपये, पत्नी के पास नगदी- 98500 रुपये, पुत्र दानियाल के पास-5500 रुपये, पुत्री तुला के पास-6000 रुपये, पुत्री उमना के पास-4550 रुपये, पत्नी के खाते में 100 ग्राम सोना 311000 रुपये कीमत आैर 500 ग्राम चांदी-20500 कीमत। बैंक खाता में जमा धन 2055159 रुपये, पुत्र के खाते में 1360456 रुपये, बेटी तुबा के खाते में 4064 रुपये, बेटी उमना के खाते 3894 रुपये, एफडी 387907 रुपये, आरमदा कार 1999 माॅडल, टाटा सफारी 2011 माॅडल, डॉ.हसन के नाम तीन शस्त्र लाइसेंस आैर उनकी पत्नी रिजवाना के नाम एक शस्त्र लाइसेंस है।