28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वजह से आज़म खान नहीं पहुंचे अखिलेश यादव के सम्मेलन में

कार्यक्रम में हैरानी तब हुई जब मुलायम के सबसे करीबी और पार्टी के बड़े चेहरे आज़म खान नदारद दिखे। माना जा रहा है कि आजम खान नाराज हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 24 Sep 2018, 11:42 AM IST

moradabad

इस वजह से आज़म खान नहीं पहुंचे अखिलेश यादव के सम्मेलन में

मुरादाबाद: आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटे सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हाल में सूबे में अलग अलग इलाकों से साईकिल यात्रा निकाल कर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाया था। जिसका समापन रविवार को नई दिल्ली में किया गया। अखिलेश और पार्टी का उत्साह उस समय और बढ़ गया जब खुद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अखिलेश और पार्टी को आशीर्वाद देने पहुंच गए। जिससे शिवपाल गुट को तगड़ा झटका लगा। वहीँ इस कार्यक्रम में हैरानी तब हुई जब मुलायम के सबसे करीबी और पार्टी के बड़े चेहरे आज़म खान नदारद दिखे। इसको लेकर पार्टी के भीतर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

जल्द विदा होगा मानसून,इस तारीख से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

ये बताया कारण

जबकि आज़म के कार्यक्रम में न पहुंचने पर उनके प्रतिनिधि शानू ने बताया कि वे रामपुर में कई कार्यक्रम होने की वजह से वे नई दिल्ली के कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। किसी तरह की नारजगी या फिर मनमुटाव की बातों से इनकार किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया यूपी के इन जिलों में ऑरेज अलर्ट, आज आ सकता है तूफान

वजह है कुछ ख़ास

वहीँ स्थानीय पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज़म खान घर पर ही रहे न ही किसी से मुलाकात और न ही मीडिया से कोई बातचीत की। जबकि वो अक्सर जब भी रामपुर में होते हैं स्थानीय मीडिया से जरुर मुखातिब होते हैं। इसलिए ये माना जा रहा है कि आजम खान अंदर ही अंदर कहीं नाराज हैं।

यूपी के इस शहर में तीन तलाक और हलाला पीड़िता पर तेजाब से हमला, अस्पताल में भर्ती

शिवपाल ने बढ़ाई है चुनौती

यहां बता दें कि शिवपाल यादव द्वारा अलग पार्टी बना लेने के बाद अखिलेश यादव की चुनौती विपक्षियों के साथ ही अपनों से भी बढ़ गयी है। इतने बड़े कार्यक्रम में आज़म खान का न पहुंचना और भी वेस्ट यूपी के नेता नहीं पहुंचे। जिसके कई कयास लगाए जा रहे हैं।

बागपत-सहारनपुर के बाद अब सूबे की इस जेल का वीडियो वायरल,खुद पुलिस कर्मी कर रहे गन्दा काम

अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना

मंच पर अखिलेश के साथ रामगोपाल यादव नजर आये इसके अलावा कोई अन्य बड़ा नेता नजर नहीं आया। अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनकी योजनाओं को लेकर भी तंज कसे और सपा कार्यकर्ताओं से जी जान से चुनाव में जुटने की अपील की।