27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Moradabad / छात्र गुटों में बीच हाइवे हुई झड़प, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

छात्र गुटों में बीच हाइवे हुई झड़प, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Highlights बीच हाइवे बस रोककर मारपीट जमकर चलीं बेल्टें, लात-घूंसे पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 15 Oct 2019, 11:43 AM IST

live_marpeet.jpg

मुरादाबाद: दिनों दिन लोगों में पुलिस-कानून का खौफ गायब होता जा रहा है, जिस कारण भीड़ हिंसा या इस जैसी घटनाएं रुकने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शहर के दिल्ली रोड स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी का है। इस यूनिवर्सिटी के बाद में दो छात्र गुटों में झड़प होती है। जिसके बाद एक गुट बीच हाइवे पर बस रोक कर छात्र के साथ मारपीट कर रहा है। किसी तरह स्थानीय लोगों ने मारपीट कर रहे छात्र गुटों को अलग किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Today Petrol Deisel Rate: छह माह में ढाई रुपये बढ़ गए पेट्रोल के दाम, जानिए क्‍या हैं आज के रेट

अधिकारीयों ने लिया संज्ञान

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के संज्ञान में लेने के बाद सामने आया है कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो छात्र गुटों में झड़प हुई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानु गुट ने रखी अपनी मांगे

जल्द होगी गिरफ्तारी

वहीँ कुन्दरकी थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि कुन्दरकी निवासी कमल सिंह का बेटा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। उन्होंने शिकायत की है कि कुछ छात्र उसके साथ रोजाना बस में मारपीट करते है। पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।