2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lunar Eclipse 2019: साल का पहला चंद्रग्रहण,राजनीतिक उथल-पुथल के साथ आ सकता है भयंकर तूफ़ान

इसका असर 15 दिन तक रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 20 Jan 2019, 7:55 PM IST

moradabad

Lunar Eclipse 2019: साल का पहला चंद्रग्रहण,राजनीतिक उथल-पुथल के साथ आ सकता है भयंकर तूफ़ान

मुरादाबाद: 6 जनवरी को साल के पहले सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी सोमवार को पड़ रहा है। खगोल वैज्ञानिकों के साथ ही ज्योतिषियों की नजर भी पड़ने वाले इस चंद्रग्रहणपर है। साथ ही इसके प्रभाव को लेकर भी कई तरह के अनुमान लगाये जा रहे हैं। पूर्णिमा के दिन पड़ रहे इस ग्रहण में चांद कि रौशनी 30 प्रतिशत बढ़ जाएगी। इस ग्रहण की कुल अवधि साढ़े तीन घंटे की होगी। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। लेकिन फिर भी इसका असर 15 दिन तक रहेगा। राजनितिक उथल पुथल होने की संभवना है। महंगाई बढ़ सकती है, मौसम में बदलाव आ सकते हैं।

आ सकता है तूफ़ान
ज्योतिषियों के अनुसार चंद्रमा जल वायु और बर्फ का कारक होता है। पश्चिम दिशा का कारक होता है। 21 से 24 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोप यानि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ों में बर्फ पड़ सकती है। शीत लहार चलने की अधिक संभावना है। मैदानी इलाकों में तूफ़ान और वर्षा हो सकती है। साथ ही समुद्र में हाई टाइड उठ सकती हैं। 21 जनवरी से 24 जनवरी तक मौसम खराब रह सकता है। धन लाभ संबंधी काम में अड़चन आ सकती है।


ये बन रहे संयोग
इस चंद्र ग्रहण एक अद्भुत संयोग बना है। सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ चंद्र ग्रहण आया है। पढ़ाई, नौकरी, व्यापार, शादी, मुकदमा, शत्रु शांति संबंधी हर काम सौ प्रतिशत बनेगा। शुभ माघ मास में सैकड़ों साल बाद ग्रह नक्षत्रों का ऐसा संयोग बना है।

ये ग्रहण का समय

21 जनवरी सोमवार ग्रहण आरम्भ- सुबह 9 बजकर 4 मिनट

ग्रहण मध्य- परम ग्रास- सुबह 10 बजकर 42 मिनट

ग्रहण स्पर्श समाप्त- सुबह 11 बजकर 13 मिनट

ग्रहण समाप्त- दोपहर 12 बजकर 21 मिनट

ये करें उपाय
सोमवार को पूर्णिमा को चन्द्र ग्रहण के दौरान चन्द्रमा अपने कर्क राशि में होगा। साथ में राहु बैठा होगा। चन्द्र को ग्रहण राहु लगाएगा, जो अपने शत्रु राशि में बैठा है। इस तरह चंद्र ग्रहण का ये संयोग कष्ट दे सकता है। ग्रहण मोक्ष के बाद पर्वकाल 3. 30 घंटे तक पूजा पाठ, जाप अनुष्ठान दान, सिद्धि पाएं। जब तक चन्द्र उदय होगा, तब तक ग्रहण खत्म हो चुका होगा।

ग्रहण के दौरान कोई महत्वपूर्ण काम ना करें

ग्रहण में नाखून, बाल या सब्जी ना काटें।

भगवान की मूर्ति स्पर्श या पूजा ना करें, बल्कि मंदिर को चादर से ढक दें।

खाना पीना ना करें, झूठ ना बोलें, तेल ना लगाएं।

गर्भवती महिलाएं ग्रहण ना देखें।