25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली मेक इन इंडिया सेमी हाई स्पीड ट्रेन T18 ट्रायल पूरा होते ही इस रूट पर चलेगी

ट्रायल में सफल होने के बाद इसे दिसम्बर अंत या फिर जनवरी की शुरुआत में ट्रैक पर उतारा जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 24 Nov 2018, 9:56 AM IST

moradabad

पहली मेक इन इंडिया सेमी हाई स्पीड ट्रेन T18 ट्रायल पूरा होते ही इस रूट पर चलेगी

मुरादाबाद: देश की पहली मेक इन इंडिया सेमी हाई स्पीड ट्रेन T18 का ट्रायल इन दिनों मुरादाबाद रेल मंडल के अलग अलग रूट पर चल रहा है। जिसके जल्द पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद इसका ट्रायल दिल्ली कोटा रूट पर होना है। जहां इसकी स्पीड 150 से 200 तक परखी जायेगी। ट्रायल में सफल होने के बाद इसे दिसम्बर अंत या फिर जनवरी की शुरुआत में ट्रैक पर उतारा जा सकता है। अभी तक ये नई अत्याधुनिक ट्रेन किस रूट पर चलेगी तय नहीं है। वहीँ अब इस ट्रेन के लिए सेंट्रल रेलवे से चलाए जाने की सम्भावना बताई जा रही है। जिसमें इसे दिल्ली से वाराणसी तक चलाया जायेगा। ये इसलिए भी कहा जा रहा है कि कानपूर सेंट्रल से आधा दर्जन कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है।

Video: स्‍कूल के मालिक ने टीचर से की गंदी डिमांड और उसके बाद...

ये हैं खूबियां

तमाम खूबियों से भरपूर यह लग्जरी ट्रेन चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार की गई है। इसे बिना इंजन वाली देश की पहली ट्रेन भी कहा जा रहा है, क्योंकि इसका इंजन सीधे कोच से कनेक्ट होगा। कोच के कुछ हिस्से में चालक का केबिन दिखेगा और बाकी हिस्से में यात्रियों के लिए सीटें होंगी। ठीक वैसे ही, जैसे मेमू ट्रेन में होता है।

यूपी के इस शहर में बदमाशों को नहीं पुलिस का खौफ,बीच शहर घनी बस्ती में 30 लाख की डकैती

इतनी स्पीड से दौड़ेगी

T-18 स्पीड के मामले में राजधानी, शताब्दी और गतिमान जैसी ट्रेनों को पीछे छोड़ देगी। इसे अधिकतम 220 किमी तक प्रतिघंटा की चाल से दौड़ाया जा सकेगा, लेकिन रेलवे ट्रैक की क्षमता को देखते हुए अभी इसे 160 किमी प्रति घंटा की चाल से चलाया जाएगा। शुरुआत में कहा गया था कि ट्रेन को दिल्ली से भोपाल के बीच चलाया जाएगा, लेकिन अब इस योजना में बदलाव के संकेत हैं। माना जा रहा है कि 16 कोच वाली ट्रेन का पहला सेट दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया जाएगा। बीच में कानपुर, प्रयागराज और मडुवाडीह तीन स्टॉपेज होंगे।

यूपीः शॉपिंग करके लाैट रही मां-बेटी पर दिन दहाड़े तलवार से जानलेवा हमला, हमलावर की हालत गंभीर

कर्मचारी ट्रेनिंग पर रवाना

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। अभी ट्रेन रूट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।