10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: जिस रेल डिवीजन में चल रहा T18 ट्रेन का ट्रायल, उसी पर पलट गयी पैसेंजर ट्रेन, रेलवे में हडकम्प

ट्रैक पर बुधवार देर रात दिल्ली से लखनऊ मरम्मत के लिए जा रही पैसेंजर ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए

3 min read
Google source verification
moradabad

बड़ी खबर: जिस रेल डिवीजन में चल रहा T18 ट्रेन का ट्रायल, उसी पर पलट गयी पैसेंजर ट्रेन, रेलवे में हडकम्प

मुरादाबाद: एक ओर रेलवे नई तकनीक का इस्तेमाल कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा बढ़ाने का दावा कर रहा है। जिसको लेकर देश की पहली मेक इन इंडिया सेमी हाई स्पीड ट्रेन T18 का ट्रायल किया जा रहा है। लेकिन जिस रूट पर ट्रायल हो रहा है,उसी ट्रैक पर बुधवार देर रात दिल्ली से लखनऊ मरम्मत के लिए जा रही पैसेंजर ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे रेलवे के सेफ्टी के दावों की पोल खुल गयी। आठवां डिब्बा गार्ड का था। जिस कारण गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रात ही मुरादाबाद लाया गया। वहीँ डाउन लाइन पर ट्रेन पलटने से दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हो गयीं। जिस कारण मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा। सुबह चार बजे तक कई ट्रेनों का संचालन ठप रहा। जिस कारण कुछ यात्रियों को अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी। यहां बता दें कि T18 ट्रेन का ट्रायल मुरादाबाद रेल डिवीजन में बरेली सहारनपुर मार्ग पर किया जा रहा है। ऐसे में ट्रैक की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सपा नेता की बहन के यहां डकैती के वांछित को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, भीड़ ने किया ये हाल तो मच गया हड़कंप

देर रात का काम जारी
डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि बुधवार रात ग्यारह बजकर दस मिनट पर दिल्ली से यात्री गाड़ी के ग्यारह डिब्बे मरम्मत के लिए लखनऊ भेजे जा रहे थे। ट्रेन धमोरा के पास से गुजर रही थी। फ़िलहाल घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

गुरुवार आज 22 नवंबर काे बन रहा है ''वरिया'' नाम का शुभ याेग जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वला है आज का दिन सभी राशियाें का राशिफल
यहां पलटी ट्रेन
दिल्ली से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही धमोरा स्टेशन के पास पहुची इसी दौरान एक के बाद एक ग्यारह डिब्बे पटरी से उतर गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। पटरी से डिब्बे उतरने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अस्पताल में भर्ती रिटायर्ड फौजी की पत्नी को नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म से उबाल, इस मामले में होने जा रही ये कार्रवार्इ

संचालन प्रभावित

इस हादसे से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। रेलवे अधिकारी एआरटी लेकर मौके पर पहुंच गए। पटरी से उतरे डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू करा दिया गया।

योगी की खाकी ने नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में कर दिया ये बड़ा खेल, इसके बाद हो गया यह काम, देखें वीडियाे

ये ट्रेनें रुकीं
ट्रेन पलटने से दिल्ली फैजाबाद, पद्मावत, लखनऊ मेल, गरीब रथ, देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत दर्जनों गाड़ियां को जहां तहां रोक दिया गया है। डीआरएम ने बताया कि ट्रेनों का रूट बदलकर उन्हें रवाना जा रहा है।

23 का रूट डाइवर्ट
ट्रेन के बेपटरी होने के बाद 23 ट्रेनों का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली से बरेली और दिल्ली की ओर जाने वाली अप और डाउन इंटरसिटी तथा दिल्ली से सीतापुर की ओर जाने वाली समेत छह ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं।

हाईअलर्ट के बीच रेस्टोरेंट में भीषण गोलीबारी से थर्राया यूपी का यह शहर, पुलिस के उड़े होश, देखें वीडियो

रही अफरा तफरी
अप और डाउन ट्रैक ठप होने के कारण मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल है। सैकड़ों यात्री टिकट निरस्त कराकर बस तथा अन्य वैकल्पिक वाहनों से यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।

बच्चा न होने पर शौहर ने पहले की ये खौफनाक हरकत, फिर छत से फेंका

इन्हें गुजारा गया बदले मार्ग से

कई घंटे से प्लेटफार्म पर गोरखपुर आनंद विहार ट्रेन खड़ी होने के कारण इस ट्रेन में बैठे यात्री परेशान रहे। ट्रेन हादसे के कारण लखनऊ की ओर से जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, लखनऊ एसी एक्सप्रेस, नई दिल्ली- न्यू जलपाईगुडी. शहीद एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। अब इन सभी ट्रेनों को बाया चंदौसी से बरेली होते हुए लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग