
भूस्खलन की वजह से पटरी से उतरी ट्रेन, 2 की मौत, 6 लोग घायल
बार्सिलोना। स्पेन में भारी भूस्खलन की चपेट में आने से एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। स्पेन में अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। बार्सिलोना जाने वाली इस कम्यूटर ट्रेन के डिरेल होने से कम से कम 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। क्षेत्रीय नागरिक संरक्षण एजेंसी का कहना है कि छः डिब्बों की इस ट्रेन के एक कम से कम 2 डिब्बे बार्सिलोना के 45 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में वैकारिस के पास मंगलवार को पटरी से उतर गए।
पटरी से उतरी ट्रेन
स्पैनिश रेलवे ऑपरेटर के प्रवक्ता एंटोनियो कारमोना ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। इसकी वजह से इस पूरे इलाके में भारी भूस्खलन हो रहा है। सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक ट्रेन में करीब 150 लोग यात्रा कर रहे थे। बार्सिलोना की ओर यात्रा करने वाली यह कम्यूटर ट्रेन मंगलवार को एक भूस्खलन से हुई मिट्टी की ऊपर से निकल गई और पटरियों के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। खबरों में कहा गया है कि इस घटना में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं। जबकि स्पेनिश अधिकारियों की हवाले से समाचार एजेंसी की खबरों में कहा गया है कि 13 लोग घायल हैं।
2 लोगों की मौत
क्षेत्रीय नागरिक संरक्षण एजेंसी ने कहा है कि इस घटना में कम से कम 2 की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक दूसरी मौत की पुष्टि नहीं की जा सकी है। अग्निशामक और आपातकालीन श्रमिकों ने 131 यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया और घायल 44 लोगों में से 11 को अस्पताल भेजा। सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक उनमें से तीन गंभीर रूप से चोट आई है। बता दें कि इन दिनों स्पेन में भारी बारिश हो रही है। हालिया मौसम ने स्पेन को बुरी तरह हिट किया है। उत्तर-पश्चिम गैलिसिया क्षेत्र में बाढ़ के बाद रविवार को एक महिला की मृत्यु हो गई।सोमवार को, विशाल लहरें कैनरी द्वीप पर समुद्र के किनारे एक अपार्टमेंट में इमारत की बालकनी को तोड़ते हुए बहा ले गईं। भारी बारिश ने देश भर में कृषि और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया है।
Published on:
21 Nov 2018, 2:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.