16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब ट्रेन की चपेट में आकर एक साथ 18 से ज्यादा भेड़ों की कटकर हुई मौत, तो अमृतसर जैसा दिखा नजारा

मुजफ्फरनगर में देर रात रेलवे ट्रैक पर भेड़ों का झुंड पहुंचने से एक बड़ा हादसा टला

less than 1 minute read
Google source verification
sheeps

जब ट्रेन की चपेट में आकर एक साथ 18 से ज्यादा भेड़ों की कटकर हुई मौत, तो अमृतसर जैसा दिखा नजारा

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेस के मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, मुजफ्फरनगर के खतौली के नजदीक दिल्ली से अंबाला जा रही लोकल ट्रेन के सामने अचानक भेड़ों का एक झुंड आ गया। इस दुर्दनाक दुर्घटना में 18 से ज्यादा भेड़ों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने रेलवे लाइन पर कटी भेड़ों के शवों को हटाकर ट्रैक को साफ किया।

यह भी पढ़ें- यूपी में क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस के मुखिया ने इन जातियों पर शिकंजा कसने के दिए आदेश

खबरों के मुताबिक नेशनल हाई-वे पर गांव भंगेला के ठीक सामने वाली रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। इस दौरान ट्रैक के सामने की जंगल में घास चरती हुईं भेड़ें का एक झुंड अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। हालांकि, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। लेकिन, इससे पहले ही ट्रेन की चपेट में आकर 20 के करीब भेड़ों की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- भाजपा के फायर ब्रांड विधायक के क्षेत्र में धमाके के साथ लगी आग तो मच गई अफरा-तफरी
l

दुर्घटना के बाद ट्रेन चालक ने गाड़ी रोककर इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। अचानक ट्रेन के रुक जाने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। ऐसी खबर है कि भेड़ों चरवाहा मौके से फरार था, जिसकी वजह से यह घटना घटी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग